ताज़ा गीत- love Story

28.6.07

ये प्यार है

मीठा सा दर्द है ,
मीठी चुभन है ,
जागें हैं सपने ,
सोये नयन है,
धड़कन है गुमसुम ,
बेसुध ये मन है,
ये प्यार है या " प्यार सा " कुछ और है
हल्का नशा है ,
बहका खुमार है,
महकी हवा है ,
हर सू बहार है,
बैचैनियाँ है,
फिर भी करार है,
ये प्यार है या " प्यार सा " कुछ और है
कैसी कसक
ये कैसी ख़लिश है,
किसकी तड़प
किसकी कशिश है,
क्यों है जलन ये ,
क्यों ये तपिश है,
ये प्यार है या " प्यार सा " कुछ और है
बजते है सुर अब ,
खामोशियों में,
मेले सजे हैं,
तनहाइयों में,
दिल को सकूं है
बेजारियों में,
ये प्यार है या " प्यार सा " कुछ और है
कानों मे मेरे
ये किसकी सदा है,
जब से सुनी है ,
दिल बेजुबा हैं,
जा में इबादत ,
लब पे दुआ है,
ये प्यार है या " प्यार सा " कुछ और है
न खुद से शिकवा,
न जग से गिला है,
दिल को यकीं ,
अब हो चला है,
कुछ दिन से जारी
जो ये सिलसिला है,
ये प्यार है , प्यार है, कुछ और नही बस प्यार है
बेख्वाब आँखों की बस्ती है -तुम हो ,
बिन मय के छायी ये मस्ती है- तुम हो ,
कुछ भी नही मेरी हस्ती है- तुम हो।
हाँ ये प्यार है , प्यार है, कुछ और नही बस प्यार है ।

22.6.07

जिन्दगी

बहुत सालों पहले जिन्दगी को समझने की एक कोशिश में मिली थी ये ग़ज़ल ... पेश ए नज़र है यारों ।

दर्द की एक दास्ताँ है जिन्दगी,
मौत का ही तो आइना है जिन्दगी ।

सच की पथरीली जमी पर,
झूठ का एक आसमा है जिन्दगी ।

दोस्तो से अजनबी और,
दुश्मनों से आशना है जिन्दगी ।

वक़्त बहता पानी है और,
बूँद का एक बुलबुला है जिन्दगी ।

हर कदम अंधा सफ़र है,
हादसों का सिलसिला है जिन्दगी ।


आपका दोस्त आपका साथी - सजीव सारथी

13.6.07

धूप की चुगली

जेठ का महीना और सूरज की गुगली ,
गर्म लू करे - धूप की चुगली ।

ए सी और कूलर को ठेंगा दिखाती , मुंडेर पे बैठी दुपहरी ,
छाँव को ढूंढे कुकुर , दो बूँद जल को गिलहरी ।

चवालीस, पैतालीस , चैयालीस, लगता है लगेगी हाफ सेंचुरी भी,
तपते तवे सा तापेगा आसमान , आग उगलेगी जमी भी ।

कर्फ्यू सा लगा सडकों पर , चढा जो मौसम का पारा ,
औंधे मुह गिरा सेंसेक्स भी, ठप्प पड़ा कामकाज सारा ।

एक ये कवि मन है , जिसे इस गरमी में भी चैन नही,
काँधे पर डाले कविता कि पोटली , ढूंढे ये नित ठौर नयी ।


- हाय री दिल्ली , तेरी गरमी को सलाम