कुछ पल जिन्दगी जैसे, जिंदगी के ही दामन से चुरा लिए मैंने । उन्ही जीवंत पलों को शब्दों मे पिरो कर पेश कर रहा हूँ। ये महफ़िल है मेरे दिल की, यहाँ कुछ गीत मिलेंगे सुर छेड़ते हुए, कुछ गज़लें होंगी हाथों मे जाम लिए, कुछ कवितायेँ भी मिलेंगी गहरी आँखों वाली, कुछ किस्से कुछ किरदार, इनमे से कुछ भी अगर आपके दिल को छू पाये तो खुशकिस्मत समझूंगा अपने आप को ....
ताज़ा गीत- love Story
My Radio Programs लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
My Radio Programs लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
25.1.13
संगीत लेखा -वर्ष २०१३
वर्ष २०१२ में श्रोताओं ने क्या क्या सुना, किसे पसंद किया और किसे सिरे से नकार दिया, किन गीतों ने हमारी धडकनों को धड़कने के सबब दिया, किन शब्दों ने हमारे ह्रदय को झकझोरा, और किन किन फनकारों की सदाएं हमारी रूह में उतर कर अपनी जगह बनने में कामियाब रहीं, आईये इस पोडकास्ट में सुनें पूरे वर्ष के संगीत का एक मुक्कमल लेखा जोखा. साथ ही किन संगीत योद्धाओं को हमारे श्रोताओं ने दिया वर्ष-सर्वश्रेष्ठ का खिताब, ये भी जाने. कुछ कदम थिरकाने वाले गीतों के संग आईये अलविदा कहें वर्ष २०१२ को और स्वागत करें २०१३ का. नववर्ष आप सबके लिए मंगलमय हो. इसी कामना के साथ प्रस्तुत है रेडियो प्लेबैक का ये पोडकास्ट.
24.12.12
रेडियो प्लेबैक के टॉप २० गीतमाला
रेडियो प्लेबैक इंडिया के इस वार्षिक आयोजन में आप सबका स्वागत है. इस बार वर्ष के टॉप २० गीत चुनने में अहम भूमिका निभाई हमारे श्रोताओं ने भी. हमने आपके सामने रखे थे हमारी टीम द्वारा चुने गए ५० गीत . और आप सबकी वोटिंग के आधार पर हमें मिले उन ५० श्रेष्ठ गीतों में से छन कर आये २० सर्वश्रेष्ठ गीत. वो गीत जो हैं आप यानी हमारे श्रोताओं की राय में वर्ष के सबसे यादगार गीत. याद रहे हमने ५० गीत जो चुने थे वो लोकप्रियता के आधार पर नहीं, वरन वो थे जो हमारी आतंरिक समीक्षा के मापदंडों पर खरे उतरे थे. तो लीजिए आनंद लीजिए साल २०१२ के २० सर्वश्रेष्ठ गीतों का जिन्हें चुना है रेडियो प्लेबैक की टीम और उसके श्रोताओं ने.
29.6.12
वापसी को तैयार स्वप्न सुंदरियाँ
एक दौर था जब अभिनेत्रियों का करियर बेहद सीमित हुआ करता था, मगर अब विवाहित और माँ बन चुकी अभिनेत्रियों के लिए भी विषय चुनकर उन्हें वापसी का मौका दिया जा रहा है. आईये इस श्रृंखला में नज़र दौडाएं कुछ ऐसी ही वापसी को तैयार बीते दौर की स्वप्न सुंदरियों पर.
The big break songs part 01
दोस्तों, गायन के क्षेत्र में हजारों प्रतिभाएँ मंच और मौके मिलने के बावजूद सिर्फ इसलिए अनसुनी अनगुनी रह जाती हैं क्योंकि उन्हें वो "बिग ब्रेक सोंग" नहीं मिल पाता जो उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित कर दे. बिग ब्रेक सोंग्स यानी वो गीत, जिसके बाद किसी गायक को फिर अपनी क़ाबलियत साबित करने की आवश्यकता नहीं पड़े, बिग ब्रेक सोंग्स यानी वो गीत जो किसी गायक को घर घर का जाना माना नाम बना दें. बिग ब्रेक सोंग्स के इस पहले सेगमेंट हम चर्चा कर रहे हैं कुमार सानु, उदित नारायण, अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति, सोनू निगम, शान, अलीशा चिनॉय, शंकर महादेवन और हरिहरण के करियर में आये बिग ब्रेक सोंग्स की -
The Big Break songs part 2
बिग ब्रेक गीत श्रृंखला में हम चर्चा कर रहे हैं, आज के कुछ चर्चित गायक गायिकाओं के जीवन में आये उन महत्वपूर्ण गीतों की जिनके कारण उनका इस इंडस्ट्री में स्थान पक्का हुआ. इस श्रृंखला के दूसरे खंड में आईये जाने कि कौन कौन से हैं श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, सुखविंदर, कैलाश खेर, के के, रूप कुमार राठोड, रेखा भराद्वाज, रेमो फर्नेडिस्, कुणाल गांजावाला और राहत फ़तेह अली खान के बिग ब्रेक गीत.
बॉलीवुड की यादगार जोडियाँ
100 शानदार वर्ष पूरे करने की कगार पर है हमारा सिनेमा. विभिन्न आयोजनों के माध्यम से हम टटोल रहे हैं इन सौ यादगार वर्षों से कुछ खट्टे मीठे पल. अमूमन हर फिल्म में सबसे प्रमुख दो कलाकार होते हैं, एक नायक और एक नायिका. रुपहले परदे पर जाने कितने नायक नायिकाओं की जोडियाँ बनी, इनमें से कुछ जोड़ियों को फिल्मकारों ने बार बार कई बार दोहराया, क्योंकि उनकी आपसी केमिस्ट्री, परदे पर उनका रोमांस दर्शकों के मन को रिझाने में कामियाब रहा था. कभी कभी इन जोड़ियों का ओन स्क्रीन प्रेम उनके व्यक्तिगत जीवन में उथल पुथल मचा गया तो कभी इन कलाकारों ने परदे से बाहर एक दूसरे से दूरी बनाये रखने को ही बेहतर समझा. इन यादगार जोड़ियों पर एक पड़ताल है हमारा ये ब्रोडकास्ट. स्क्रिप्ट और प्रतुतिकरण है सजीव सारथी का. सुनिए और अपनी राय हम तक पहुंचायिये.
9.5.12
दस गायकों के जीवन के बिग ब्रेक गीत - मेरा रेडियो कार्यक्रम
दोस्तों, गायन के क्षेत्र में हजारों प्रतिभाएँ मंच और मौके मिलने के बावजूद सिर्फ इसलिए अनसुनी अनगुनी रह जाती हैं क्योंकि उन्हें वो "बिग ब्रेक सोंग" नहीं मिल पाता जो उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित कर दे. बिग ब्रेक सोंग्स यानी वो गीत, जिसके बाद किसी गायक को फिर अपनी क़ाबलियत साबित करने की आवश्यकता नहीं पड़े, बिग ब्रेक सोंग्स यानी वो गीत जो किसी गायक को घर घर का जाना माना नाम बना दें. बिग ब्रेक सोंग्स के इस पहले सेगमेंट हम चर्चा कर रहे हैं कुमार सानु, उदित नारायण, अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति, सोनू निगम, शान, अलीशा चिनॉय, शंकर महादेवन और हरिहरण के करियर में आये बिग ब्रेक सोंग्स की -
12.4.12
जासूस बॉलीवुड के
2.4.12
अधूरी रहीं जिनकी कहानियाँ
रेडियो प्लेबैक इंडिया का पहला ब्रोडकास्टिंग प्रोग्राम "अधूरी रह गयी जिनकी कहानियाँ" पेशे नज़र है, इस कार्यक्रम के माध्यम से हम याद कर रहे हैं कुछ ऐसे कलाकारों को जिनकी सफर बीच राह में ही खत्म हो गया. सुनिए और अपनी राय हम तक पहुंचाएं
डाकू ड्रामा - हिंदी सिनेमा के डाकू किरदार
तिग्मांशु धुलिया की नयी फिल्म में इरफ़ान खान ने "पान सिंह तोमर" की भूमिका निभायी है. पग बाधा दौड के एक राष्ट्रीय चेम्पियन की डकैत में तब्दील हो जाने की वास्तविक कथा है ये, जिसे इरफ़ान ने परदे पर साकार किया है. यूं आज की पीढ़ी के लिए डाकू या डकैत हैरत पैदा कर सकते हों पर नब्बे के दशक तक भी देश के कई बीहड़ इलाकों में अनेकों डाकुओं की सक्रियता देखी गयी थी इनमें से कुछ तो लोगों की नज़र में किसी हीरो से कम बिसात नहीं रखते थे, पान सिंह भी उन्हीं में से एक था. फ़िल्मी परदे पर भी अनेकों अभिनेताओं ने समय समय पर डाकुओं की भूमिका कर कभी दर्शकों की नफ़रत तो कभी सहानुभूति "लूटी" है. कुछ कलाकार इन भूमिकाओं में इतना यादगार अभिनय कर गए हैं कि यही भूमिका उनके अभिनय सफर की पहचान कहलाई जाने लगी. डाकू नामा में आईये कुछ ऐसे ही यादगार किरदारों पर नज़र दौडाएं.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)






