ताज़ा गीत- love Story

22.10.07

परदेस में तेरी यादें

परदेस में तेरी यादें,
पागल करती है मन को,
क्या कभी सच होगा वो ख्वाब,
जो हमने बुना था .

मुझे याद है आखिरी बार,
जब तुम मेरे साथ चल रही थी,
बुझी हुई उदास ऑंखें,
बिन बोले, बहुत कुछ कह रही थी,
मैंने हाथ हिला कर तुमसे विदा कहा,
तुम्हारे भी हाथ उठे,
मगर चहरे को छुपाकर, आंसू बहने के लिए.

मैं तुमसे बहुत दूर,
तुम्हारी आँखों से ओझिल हो गया,
तब मुझे याद है ,
तुमने जोर से मुझे आवाज़ दी थी,
तुम्हारी पुकार,
कोई भी न सुन सका था,
सिर्फ़, मेरे कानों ने सुना था....